
जनक्रांति ब्यूरो
हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला। हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

मंत्री बनने के बाद मदन कौशिक ने कहा कि एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी है, चाहे वह सरकार की हो या संगठन की, वह उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे और प्रदेश के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने पार्टी द्वारा जताए गए भरोसे के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही आने वाले कुंभ को लेकर उन्होंने कहा कि कुंभ दिव्य और भव्य होगा, जिसके लिए सभी मंत्री मिलकर समन्वय के साथ कार्य करेंगे।
