
जनक्रांति ब्यूरो
हरिद्वार फिल्म धुरंधर-2 को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रयागराज के पूर्व सांसद अतीक अहमद और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े कथित संबंधों को फिल्म में दिखाए जाने पर राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। इस बीच काली सेना के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप खुलकर फिल्म के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि “अगर फिल्म में अतीक अहमद के आपराधिक और देशविरोधी कनेक्शन को दिखाया गया है, तो यह समाज को सच्चाई से रूबरू कराने का काम है। सच्चाई हमेशा कड़वी होती है और कुछ लोग इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।”
स्वामी आनंद स्वरूप ने आगे कहा कि अतीक अहमद जैसे लोगों का इतिहास अपराध, भय और अवैध गतिविधियों से भरा रहा है, जिसे देश ने लंबे समय तक देखा है। उन्होंने विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब ऐसे लोग समाज में आतंक फैला रहे थे तब कई लोग चुप थे, लेकिन अब फिल्म के जरिए सच सामने आने पर विरोध किया जा रहा है। उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि “नई पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि अपराध का रास्ता अंततः बर्बादी की ओर ले जाता है। फिल्मकारों को बिना किसी दबाव के ऐसे विषयों को उठाना चाहिए, ताकि समाज को सही दिशा में जागरूक किया जा सके।”
