
जनक्रांति ब्यूरो
बहादराबाद।क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताज़ा घटना देर रात की हैं रोहालकी निवासी ललित चौहान पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
शनिवार की देर रात ललित चौहान बहादराबाद बाजार से अपनी परचून की दुकान से अपने घर रोहालकी लौट रहे थे। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर झपटा मार दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों में वन विभाग व प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
ग्रामीणों ने जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
