
जनक्रांति ब्यूरों
हरिद्वार। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने गुरुवार को नारसन बॉर्डर पहुंचकर कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात संचालन, बैरिकेडिंग, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने मौके पर तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के बावजूद किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और राहत टीमों को पूरी तरह सतर्क रखने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन 24 घंटे मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। लगातार मौसम पर नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग अलर्ट मोड पर हैं
