
बहादराबाद।( बी बी चंदेला,) देर रात औद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद स्थित एच पीएम कंपनी में भीषण आग लग गई। आग लगने से कंपनी में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शनिवार देर रात बहादराबाद स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एचपीएम इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में भीषण आग लग गई। उस समय कई कर्मचारी कंपनी में काम कर रहे थे। आग लगने से हड़कंप मच हुआ।
फैक्ट्री में पंखों के पार्ट्स बनाने का काम किया जाता था।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं
आग की लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।दमकल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि फैक्ट्री में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया।
फिलहाल दमकल विभाग और पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य वजह से लगी।
