जनक्रांति ब्यूरो

हरिद्वार । रोशनाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई के दौरान फर्जी जमानतियों का बड़ा खेल उजागर हुआ ।
चार पेशेवर जमानती अलग-अलग अभियुक्तों की जमानत के लिए अदालत में पेश हुए थे।
जांच में सामने आया कि ये सभी लोग कई मामलों में पहले भी जमानत ले चुके हैं, लेकिन अपने शपथपत्र में इसका कोई जिक्र नहीं किया गया और अदालत को गुमराह करने की कोशिश की गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने कमलेश, उज्ज्वल सिंह, नरेश समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का साफ कहना है कि कानून के साथ छल करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
